
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। के,सी,एल घाघट चैरिटेबल ट्रस्ट के एमडी डॉक्टर राजू घाघटवरिष्ठ समाजसेवी द्वारा भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दिक्षित ,अंकित राजपूत नगर संयोजक , दिलशाद , वीरेंद्र सिंह एवं कल्याण आदि सभी ने मालनी नगर मोहल्ला रमपुरा में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वहीं दूसरी तरफ बाल्मीकि मंदिर गुरु गद्दी मोहल्ला रमपुरा नजीबाबाद में भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ,जिसमें मुख्य अतिथि राजू भगत अध्यक्ष /अखाड़ा /उस्ताद ने सभी को बाबा साहब द्वारा शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो के वचनों पर चलने का आह्वान किया ।कार्यक्रम में श्रीमती निर्देश देवी , सलमान, सुरेश सालवान, विमल ,भगत ,बिट्टू, करमचंदआदि सभी वर्गों के व्यक्ति मौजूद रहे।













