
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।नजीबाबाद में आदर्श नगर स्थित साईइन्क्लेव भूमि बिहार कॉलोनी में पहली बार डॉ भीमराव अंबेडकर कमेटी द्वारा कमेटी के अध्यक्ष मिथुन भारती के नेतृत्व में भारत रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पहली शोभा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संयुक्त रूप से कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री गायत्री निराला ने फीता काटकर शुभारंभ किया ।गायत्री निराला ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आवाहन करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी भारत रतन व भारत के महान ज्ञाता है। हमें बाबासाहेब के आदर्शों पर चलना चाहिए और सभी को जागरूक होकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शोभायात्रा में कमेटी के अध्यक्ष मिथुन भारती, कोषाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सचिव नरेंद्र कुमार, चमन सिंह, चंद्रप्रकाश, सोनू गौतम, अजय कुमार, बबली सिंह, मुकेश कुमार, अनूप सिंह फौजी, डॉक्टर नवीन कुमार, गोपाल सिंह, गिरधारी सिंह, संजय सिंह, जय सिंह, जयपाल सिंह, अजय कुमार, राजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार फौजी, विवेक कुमार, संजीव कुमार व सैकड़ों महिलाओं सहित नौजवान बुजुर्ग और बच्चे शोभायात्रा में शामिल रहे और धूमधाम से जय भीम जय भारत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारों के साथ शोभायात्रा आदर्श नगर से होते हुए लालू वाला धनोरा की ओर रवाना की गई













