साप्ताहिक जनसेवा कार्यक्रम आयोजित


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।
जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।
आज साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में सात समस्याएं रखी गई।
जो कि मुख्य रूप से एक पुराने आवासीय पट्टे में एक लेखपाल को दूसरे पक्ष के साथ हमसाज होने, एक किसान ने दूसरे किसान द्वारा अपनी चकरोड़ पर अतिक्रमण करने, एक किसान ने अपनी जमीन दूसरे किसान के हिस्से में चले जाने, एक बुजुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री आवास की मांग करने, क्षेत्र के नागरिकों ने स्कूल कोर्स पर भारी कमीशन पर स्कूल संचालकों की हम साजगी,एक गरीब महिला द्वारा प्रधानमंत्री आवास बनवाने की मांग करने,क्षेत्र के लोगों ने बाजोपुर से गजरौला तक लिंक रोड पीडब्ल्यूडी से बनवाने आदि की मांग रखी।
उपरोक्त सभी शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।
कुछ गंभीर समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी नजीबाबाद विजय वर्धन, तहसीलदार नजीबाबाद, नायब तहसीलदार राज चौधरी, नायब तहसीलदार सिद्धार्थ चावला,राशन निरीक्षक अमित कुमार,खंड विकास अधिकारी आदि के कार्यालयों में मिला और समस्या से अवगत कराया। शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व भाजपा जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संकोच कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डा नरेश कुमार शर्मा, ओमपाल सिंह,साहिद, जगराम कश्यप, मिथुन महाराज, सुनीता,पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...