खालसा सृजन दिवस उत्साह व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद
।खालसा सृजन दिवस व वैशाखी का पर्व गुरुद्वारा नानक साहिब गुरु सिंह सभा मैं बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया।
इसमें सिख समुदाय के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरुद्वारे के प्रबंधक मनमोहन सिंह कोहली ने अखंड पाठ के समापन पर विशेष दीवान का आयोजन किया। इस अवसर पर सुभाष नगर से आए दो मासूम बच्चियां सुखलीन कौर और गुरलीन कौर ने शब्द कीर्तन में श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और उन्होंने बड़े अच्छे ढंग से शब्द कीर्तन किया। भाई अजीत सिंह जी श्रद्धालुओं को गुरुवानी को श्रद्धालुओं को बखान किया। मुख्य ग्रंथि भाई उपकार सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन चरित्र श्रद्धालुओं को बताया। उन्होंने बताया कि गोविंद सिंह जी ने केशव गढ़ साहिब में, आनंदपुर साहिब में 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने जाति धर्म तथा वर्ग भेद को मिटा कर 5 सिखों को अमृत छका कर खालसा पंथ की स्थापना की थी। खालसा पंथ के अनुयाई सिख धर्म के लोग आज भी अपने धर्म के प्रति वफादार और मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद एवं लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर छका और गोविंद सिंह जी के जय के नारे लगाए। राज करेगा खालसा सबकी मांगे खैर। इस अवसर पर मनमोहन सिंह कोहली ने निशान साहब पर चोले के लिए जीत सिंह को सम्मानित किया और उनको सरूपा भेट किया l इसमें प्रधान मनमोहन सिंह कोहली, सचिव गुरमीत सिंह, जगमोहन सिंह की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...