
रायपुर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई।इस बीच पिछले दिनों की तुलना में संक्रमित मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कंट्रोल ऐंड कमांड सेंटर के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1413 सैम्पलों की जांच की गई। इसमें 135 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 9.55 प्रतिशत रही।
पिछले पांच दिनों में, 15 अप्रैल को 450, 14 अप्रैल को 209, 13 अप्रैल को 370, और 12 अप्रैल को 326 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी। 11 अप्रैल को 264 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। प्रदेश के 18 जिले कोरोना की गिरफ्त में हैं। शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है।
पिछले 24 घंटे में बिलासपुर जिले में 23, दुर्ग में 20, कोंडागांव में 19, सरगुजा में 12, रायगढ़ में 12, रायपुर में 11, बलौदा बाजार में 7, राजनांदगांव में 5, सूरजपुर में 4, धमतरी में 4, दंतेवाड़ा में 4, बलरामपुर में 4 , बेमेतरा में 2, महासमुंद में 2, बालोद में 2, कबीरधाम में 2, कोरिया में 1 और नारायणपुर जिले में 1 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।














