संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे में महिला की मौत

प्रसव के कारण हो सकती है महिला मौत पुलिस जांच में जुटी
भास्कर समाचार सेवा साहिबाबाद।
थाना शालीमार गार्डन के राजीव नगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अविवाहित थी तथा कमरे में अकेली रहती थी। संभावना है कि प्रसव के कारण महिला की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार 36 साल की मृतका प्रियंका सरकार पिछले एक साल से राजीव नगर गली नंबर 5 सोमवार बाजार देवदत्त के घर की दूसरी मंजिल पर अकेली किराए पर रहती थी। जो एक निजी संस्थान में काम करती थी। आज सुबह मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों को कमरे से दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने इस कि सूचना मकान मालिक को दी। जिसके बाद मकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी।


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को मकान मालिक से सूचना मिली थी कि उनके एक किराएदार के कमरे में से बदबू आ रही है यह सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे मैं बदबू फैली हुई थी तो देखने देखने में रहा था की महिला प्रसव पीड़ा में थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
थानाध्यक्ष शालीमार गार्डन ने बताया कि महिला अविवाहित थी तथा कमरे में अकेली रहती थी । मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी इस महिला का परिचय का कोई भी आदमी आसपास नहीं रहता है। उसके भाई को सूचना दे दी गई है और वह पश्चिम बंगाल से आ रहा है। दो दिन पहले ही आसपास के लोगों ने देखा था कि वह चाऊमीन खाने के लिए लेकर आई थी और अपने कमरे में चली गई ,इसके बाद उसे किसी नहीं देखा।

खबरें और भी हैं...