
–देर रात दुकान की दीवार काटकर दुकान में दाख़िल हुए शातिर चोर
भास्कर समाचार सेवा
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी स्तिथ गारमेंट्स की दुकान की दीवार काटकर चोर हजारों की नगदी और लाखों रुपए के कपड़े व सामान चोरी कर फ़रार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ़ थाने में तहरीर दी है।
बता दें कि थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी शुभम पुत्र घनश्याम की गांव दोयमी में केएस फैशनस के नाम से गारमेंट्स की दुकान है। रविवार को साढ़े सात बजे शाम को दुकान का ताला लगाकर घर चला गया। सोमवार की सुबह उसके पिता घनश्याम ने दुकान का शटर खोला तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। बाद में देखा तो चोरों ने दीवार का एक हिस्सा काटा हुआ था, जिससे चोर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए दाख़िल हुए। चोरी की सूचना पीड़ित ने 112 पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित शुभम ने बताया कि अज्ञात चोर उसकी दुकान से 8-10 हजार रुपए की नगदी व लाखों रुपए के कपड़े व सामान चोरी कर ले गए।
थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।











