
बकाया बिल वसूली के लिए पहुंची थी विद्युत निगम की टीम
भास्कर समाचार सेवा
गोवर्धन। आन्यौर में विद्युत बिल बकाया को पहुंची विद्युत निगम की टीम का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। एसडीओ जेई को खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने मीटर रीडर और लाइन मैन पर 10 हजार रूपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। विद्युत निगम की टीम के घेराव और खरी खोटी सुनाते हुए ग्रामीणों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एसडीओ और जेई का घेराव करते हुए खरी खोटी सुनाते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को विद्युत निगम की टीम एसडीओ शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में अन्यौर पहुंची। वहां बिल बकाया पर विद्युत उपभोक्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीण एकजुट हो गए। विद्युत निगम की टीम का विरोध कर दिया। एसडीओ शुभम अग्रवाल, जेई राहुल साहू सहित पूरी टीम को घेर कर विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने मीटर रीडर और लाइन मैन पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए। विद्युत टीम के घेराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण एसडीओ और जेई को खरी खोटी सुनाते दिखाई दे रहे हैं।
,,,,,,,,,,,,,,,,
विद्युत निगम की टीम अन्यौर में बकाया वसूली के लिए गई थी, वहां कुछ लोगों से कहा सुनी हुई है। रिश्वत के आरोप बेबुनियाद हैं।
वीरेंद्र कुमार, एक्स ई एन विद्युत निगम गोवर्धन।











