सपा बसपा भाजपा, व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अंतिम दिन किया अपना नामांकन

भास्कर समाचार सेवा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है इसी लड़ी में नामांकन के अंतिम दिन कलक्ट्रेट में सभी प्रमुख राजनीति दलों के मेयर पद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे । जिसमें बहुजन समाजपार्टी के प्रत्याशी के रूप में खदीजा मसूद नेअपना नामांकन का दूसरा सेट आज दाखिल किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी कें उम्मीदवार कें रूप में मेयर पद के लिए डाक्टर अजय सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया । आपको बता दें कि बीते छह दिन से सहारनपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। सोमवार को अंतिम दिन पर्चे भरने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार नामांकन करने से पहले सुबह बेहट रोड स्थित बालाजी धाम में बालाजी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। उसके बाद ही कलक्ट्रेट में नामांकन करने के लिए आए। उनके साथ पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, विधायक राजीव गुंबर,महानगर अध्यक्ष राकेश जैन पूर्व महापौर संजीव वालिया समेत कई और दिग्गज नेता मौजूद रहें। अजय सिंह ने कहा कि भाजपा का मुकाबला किसी दल से नहीं है। हम बंपर वोटों से विजयी होंगे।
उधर, बसपा प्रत्याशी खदीजा मसूद पूर्व विधायक इमरान मसूद के साथ नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान और नगर के विकास के लिए मेयर पद का चुनाव लड़ रहीं हूं। वहीं उन्होंने कहा की पांच वर्षों से सहारनपुर की तमाम सड़कें खुदी हुई है जिससें सहारनपुर की जनता बेहाल हैं। महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप वर्मा भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कोर्ट में अपना नामांकन पत्र जमा कराया उनकें साथ ज़िला अध्यक्ष मुजफ़्फ़र अली एडवोकेट नगर अध्यक्ष वरुण शर्मा भी मौजूद रहें। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी कें विधायक आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक को अपना प्रत्याशी बनाया। पूर्व मंत्री संजय गर्ग, विधायक आशु मलिक समेत कई और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नूर मलिक नेअपना परचा दाखिल किया इसके अलावा कई पार्षदों ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किये जिसमें वार्ड 42 से भाजपा प्रतियासी के के बत्रा व निर्दलीय प्रत्याशी विजय कालडा भाल्ला ने अपना नामांकन किया वहीं वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका निर्दलीय गगन कुमार व अनुज वाल्मीकि ने अपना नामांकन का पर्चा भरा।

खबरें और भी हैं...