विवेक काॅलेज में विश्वकला दिवस पर कार्यशाला का किया आयोजन


भास्कर समाचार सेवा
बिजनौर ।
विश्वकला दिवस के अवसर पर आज विवेक कालिज के विज्ञान विभाग मे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सिद्धान्तो एवं परिकल्पनाओं का पोस्टर एवं माॅडल के जरिेयेे कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। छात्र/छात्राओं के पोस्टर तथा माॅडल के पुरस्कार निर्णायक मंडल में डा0 प्रेमराज व डा. प्रेमचन्द आर्य निर्वाचक के रूप मे रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ हिन्दु इंटर काॅलेज किरतपुर के प्राचार्य डा प्रेमराज युनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डा. अनुज त्यागाी महाविद्यालय क चैयरमेन अमित गोयल सचिव दीपक मित्तल, कोााध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्रवाल काॅलेज कोर्डिनेटर डा हितेश शर्मा प्राचार्य संजय त्यागी विभागाध्यक्ष मीना द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्जवलित कर तथा माॅ सरस्वती को माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में बी0एस0सी0 आॅनर्स के 100 विद्यार्थियों ने प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व रसायन विज्ञान में सिद्धान्तो ने पोस्टर माॅडल आदि के बहुत ही कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कोशिका विभाजन, परिसंचरण तंत्र, तंत्रिकाओं की कार्यविधि, उत्सर्जी तंत्र आदि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सभी अतिथियों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गयी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 निलोफर तनवीर, डा0 प्रदीप कुमार शर्मा, मि0 विपुल अग्रवाल, कु0 जैनव फातमा आदि का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...