रामराजा सरकार मंदिर को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस, 1 करोड़ 22 लाख का मांगा हिसाब

निवाड़ी (ईएमएस)। ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। आयकर विभाग ने 1 करोड़ 22 लाख रुपए का हिसाब किताब मांगा है।

यह नोटिस 2015-16 के दौरान हुई आय के संबंध में है। मंदिर प्रबंधन का कहना है,कि 2020 में भी आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब दे दिया गया था। उसके बाद भी आयकर विभाग रामराजा मंदिर को परेशान कर रहा है। श्री राम राजा सरकार मंदिर ओरछा के व्यवस्थापक नायब तहसीलदार मनीष जैन हैं।

 राम मंदिर का संचालन सरकार द्वारा किया जाता है। मंदिर की व्यवस्था सरकारी संचालन में है। मंदिर शासकीय है, धर्मस्व विभाग द्वारा जो 1999 में सूची जारी की गई थी। उसमें भी यह मंदिर शासकीय मंदिरों की सूची 53 वें नंबर पर दर्ज है। इस मंदिर के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं। सभी आयोजन,खर्चे ओर आय सब सरकारी नियंत्रण में है। जिला प्रशासन की नाराजगी है, कि आयकर विभाग बार-बार रामराजा मंदिर प्रबंधन को नोटिस भेज कर परेशान कर रहा है।

खबरें और भी हैं...