गायत्री परिवार ने रामअवतार सिंह को गाय की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद
।गायत्री परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक अधिकारी रामअवतार सिंह को गाय की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।गायत्री शक्तिपीठ के जोनल कार्यालय नजीबाबाद में बुधवार को भारतीय संस्कृति पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार बिजनौर के जिला समन्वयक पुखराज सिंह व व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने मुख्य अतिथि पूर्व न्यायिक अधिकारी रामअवतार सिंह को गाय की प्रतिमा भेंट की। राम अवतार सिंह ने कहा कि गाय, गंगा, गीता, गायत्री और गुरु भारतीय संस्कृति के आधार है। हिंदुओं में गाय का प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार शिशु के लिए भी मां के दूध के पश्चात गाय का दूध ही सर्वोत्तम माना जाता है। गाय के घी में रेडियोधर्मी गैस को अवशोषित करने की अद्भुत क्षमता होती है। डॉ. दीपक कुमार ने सभी लोगों से गाय पालने, उनकी देखभाल करने व गोवंश को सड़कों पर नहीं छोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संजय शर्मा, राजभटनागर, हरीश शर्मा, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...