सपा से सोना सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र

दर्जनों समर्थकों की भीड़ को पुलिस ने लौटाया

भास्कर समाचार सेवा
गढ़मुक्तेश्वर।
पालिका के निवर्तमान चेयरंमैन सोना सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ तहसील मुख्यालय में पहुंच गए। जहां पुलिस ने तहसील मुख्यालय पर समर्थकों को जाने से रोक दिया। जिसके बाद सिर्फ पुलिस ने नामांकन के लिए सोना सिंह समेत चार लोगों को प्रवेश कराया।
गढ़ नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन सोना सिंह गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान वह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के बीच आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस सर्तक हो गई और मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान ड्यूटी इंस्पेक्टर शीलेष कुमार ने सभी समर्थकों से अपील की और वहां से वापस भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने सिर्फ सोना सिंह के साथ चार लोगों को अंदर प्रवेश दिया। सोना सिंह ने बताया कि उन्होंने सपा से टिकट के लिए नामांकन किया है। इस दौरान बबलू प्रधान, शखावत अली, संजीव समंतराज आदि मौजूद रहे।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि शांतिपूर्वक नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। यदि कोई आचार संहिता या धारा 144 का उल्लंघन करता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...