रेलवे के जीएम ने विवाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूरे करने के निर्देश दिए


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद
। रेलवे विभाग के जीएम शोभन चौधरी आज अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन नजीबाबाद पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया और अपने कर्मचारियों के क्वार्टर, रेलवे स्टेशन की व्यवस्था तथा नए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अपने अधिकारियों से कहां कि कार्य को शीघ्र निपटान करें तथा नए कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखें ।उन्होंने कर्मचारियों को अच्छी सुविधा देने के लिए अपने अधिकारियों को आदेश दिए। रेलवे मुरादाबाद डीआरएम अजय नंदन , सुधीर कुमार डीसीएम कोचिंग, सुधीर सिंह, निर्भय नारायण, पी आर ओ अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर नजीबाबाद से समस्त स्टाफ उनके साथ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...