विवेक आयुर्वेदिक काॅलेज में हुआ एक दिवसीय सी0एम0ई0 का आयोजन


भास्कर समाचार सेवा
बिजनौर।
विवेक काॅलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एण्ड हाॅस्पिटल, बिजनौर के परिसर में श्ओल्ड फाॅरेस्ट आयुर्वेदा गाजियाबाद तथा विवेक काॅलेज के चैयरमेन अमित गोयल के सहयोग से 20 अप्रैल को श्वित्र रोग (सफेद दाग) के उपर एक दिवसीय सी0एम0ई0 का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेद काॅलेज के प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल और आर0एस0एम0 विश्वास मित्तल रहें। प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल ने छात्रों तथा शिक्षकों के साथ श्वित्र रोग(सफेद दाग) (ल्यूकोडर्मा) के आयुर्वेद उपचार पर अपना अनुभव साझा किया । फाॅर्मेसी की तरफ से आये मित्तल जी ने ओल्ड फाॅरेस्ट आयुर्वेदा के प्रोडक्टस तथा श्वित्र रोग में काम आने वाली औषधियों का वर्णन किया तथा आयुर्वेदिक काॅलेज की तरफ से डाॅ0 नृपेन्द्र आर्य और डाॅ0 अमनदीप ने श्वित्र रोगोे के बारे में विस्तृत रूप से आयुर्वेद एवं आधुनिक विज्ञान का विवरण प्रस्तुत किया । डाॅ0 देवाशीष पाणिग्राही ने कम्पनियों द्वारा बनाई जा रहीं औषधियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर चर्चा की । कार्यक्रम के अन्त में ओल्ड फाॅरेस्ट आयुर्वेदा द्वारा आयुर्वेद काॅलेज के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेट किया । मंच संचालन डाॅ0 संतोष गुप्ता तथा डाॅ0 प्रीति द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...