
भास्कर समाचार सेवा
डिबाई। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासदों के पद हेतू डिबाई तहसील में नामांकन दाखिल करने का दौर शरू हो गया है नगर के मौहल्ला काजी खेल निवासी असलम काजी ने समाजवादी पार्टी से बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुकें है इसी क्रम में वृहस्पतिवार को चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में नगरपालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए क्यामुददीन गाजी की पत्नी इशरतजहां ने तहसील डिबाई में अपने सहयोगियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इशरतजहां ने बताया कि मैं घरेलू महिला हूँ और सभी समाज की महिला और पुरुषों के सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती रहीं हूँ और मेरे शौहर ने निष्पक्षता के साथ हर वर्ग व समाज के बिना स्वार्थ के नगरपालिका से संबंधित कार्य करायें मेरे शौहर नगरपालिका पद पर अपनी पहचान बना चुकें हैं। नगर निकाय के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कराने के लिए तहसील में पुलिस प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था देखी गई।











