
गांधीनगर। चक्रवात बिपरजॉय का गुजरात में तांडव देखने को मिल रहा है। बीते दिन यानी ( 15 जून ) को करीब 11.45 शाम को गुजरात के तट से टकराया। जिसके बाद से ही प्रदेश में तबाही के मंजर देखने को मिल रहे हैं। बिपरजॉय की वजह से भारी मात्रा में नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। गुजरात के गांधीनगर में इस तूफान की वजह से 22 लोग घायल गो गए हैं। वहीं इस तूफान ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली है। जबकि 23 पशुओं की जान चली गई है। इसी के साथ, मौसम विभाग ने आज भी उत्तर गुजरात तट पर 45-55 किमी से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।
गोमती नदी में चक्रवात का दृश्य
गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। गोमती नदी जबरदस्त उफान पर हैं।
#WATCH गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। वीडियो गोमती घाट से है। pic.twitter.com/mDfHVHJGFW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
पेड़ मुंह के बल गिरे
गुजरात के कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का भयानक रूप देखने को मिल रहा है। शहर में तेज हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं।
#WATCH गुजरात: कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए। #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/x1w7PxQR3G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
मुंबई में भी ‘बिपरजॉय’ का असर
‘बिपरजॉय’ का प्रभाव मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में चक्रवात 'बिपरजॉय' का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। वीडियो गेट वे ऑफ इंडिया से है। pic.twitter.com/zDdFLTYz0y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
बाढ़ आने की संभावना है- आईएमडी
गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने चक्रवात बिपरजॉय पर कहा, “चक्रवाती तूफान फिलहाल कच्छ-पाकिस्तान सीमा को टच कर रहा है और हवा की औसत गति 78 किमी प्रति घंटा रही। कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली नहीं रही। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान कल दक्षिणी राजस्थान पहुंचेगा और वहां पर बारिश होगी।” उन्होंने आगे कहा, निचले इलाकों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है, बाढ़ आने के आसार हैं। कल गुजरात में बारिश होने की संभावना है जिसमें कच्छ, पाटन, बनासकांठा में ज्यादा बारिश होगी और बाकि जगह भी बारिश होगी।”
चक्रवाती तूफान फिलहाल कच्छ-पाकिस्तान सीमा को टच कर रहा है और हवा की औसत गति 78 किमी प्रति घंटा रही। कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली नहीं रही। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार तूफान कल दक्षिणी राजस्थान पहुंचेगा और वहां पर बारिश होगी। निचले इलाकों में लोगों को अलर्ट कर… pic.twitter.com/xFIUkoSUh9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
चक्रवात बिपरजॉय का तांडव
गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया, “चक्रवात बिपरजॉय के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं है। 23 पशुओं की मौत हो गई है, 524 पेड़ गिर गए हैं और कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली नहीं है।”
गांधीनगर| तूफान के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं है। 23 पशुओं की मौत हो गई है, 524 पेड़ गिर गए हैं और कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली नहीं है: गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
तूफान से बिजली गुल
पीजीवीसीएल के कार्यकारी इंजिनियर जे.सी. गोस्वामी ने कहा, तेज हवाओं से बिजली के तार और खंभे टूट गए जिससे मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली नहीं थी जिसमें से 9 गांवों में बिजली बहाल करने का काम चल रहा है बाकि गांवों में हमने बिजली बहाल कर दी है।
तेज हवाओं से बिजली के तार और खंभे टूट गए जिससे मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली नहीं थी जिसमें से 9 गांवों में बिजली बहाल करने का काम चल रहा है बाकि गांवों में हमने बिजली बहाल कर दी है: जे.सी. गोस्वामी, कार्यकारी अभियंता, पीजीवीसीएल, मोरबी, गुजरात (15.06) #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/BIPE29W2qm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
मौसम विभाग ने क्या कहा?
भारतीय मौसम विभाग ने बिपरजॉय को लेकर एक सूचना जारी किया है। जिसमें बताया, गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज 2:30 बजे नलिया से 30 किमी. उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित था। इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 16 जून की सुबह तक चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने और उसी शाम तक दक्षिण राजस्थान में चक्रवात के डिपरेशन में जाने की उम्मीद है।














