फेसबुक फ्रैंड ने वीडियो चैटिंग के दौरान मैरिड वूमेन के खींचे प्राइवेट फोटो, फिर ब्लैकमेंल कर तीन साल तक किया सबकुछ

भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता के साथ उसके राजस्थान में रहने वाले फेसबुक फ्रैंड द्वारा बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। महिला की तीन साल पहले आरोपी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद युवक उससे मिलने भोपाल आया और पहले तो उसे धमकाकर उसके साथ ज्यादती की। बाद में युवक ने वीडियो कॉल कर महिला को धमकी देते हुए न्यूड होने के लिये मजबूर किया और उसके फोटो खींच लिए। इन फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर आरोपी वह तीन साल पीड़ीता का शारीरिक शोषण करता रहा। थाना पुलिस के अनुसार मिसरोद इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये उसकी फ्रैंडशिप राजस्थान में रहने वाले प्रताप सिंह चौहान नाम के युवक से हो गई थी। चैटिंग के बाद उनके बीच फोन पर भी बातचीत होने लगी। आरोप है कि थोड़े दिनो बाद प्रताप सिंह चौहान महिला से मिलने के लिये भोपाल आया, उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। पीड़ीता को अकेला पाकर उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इस दौरान उसने महिला के अश्लील फोटो खींच लिए। वापस राजस्थान जाने के बाद आरोपी ने महिला को वीडियो कॉल किया और उसके अशलील फोटो वायरल करने की धमकी देकर न्यूड होने के लिये मजबूर किया।

वीडियो कॉल के बीच भी प्रताप ने महिला के न्यूड फोटो खींच लिए। आरोप है कि इसके बाद में इन फोटो को वायरल कर महिला और उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर प्रताप ने महिला से दो लाख रुपए, सोने की चेन ले ली। इसके बाद वह जब भी वो भोपाल आता तो महिला को धमकी देकर जर्बदस्ती उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़ीता का यह भी आरोप है कि जब उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसै लौटाने के बहाने उसे राजस्थान बुलाया और वहॉ पर रकम न देते हुए एक बार फिर उसके साथ बलात्कार कर भगा दिया। आरोपी की करतूतो से तंग आकर विवाहिता ने हिम्मत कर सारी बात अपने पति को बताई और थाने जा पहुंचीं।। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...