रागी से बनी शुगर फ्री रागी बर्फी की आसान रेसिपी

आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है रागी की स्वीट्स रेसिपी , आइये जाने

 

आवश्यक सामग्री :

1 कप रागी का आटा
1 कप घी
1 चम्मच पिसी हुई हरी इलायची
1 चांदी वर्क
1 कप गुड़ पाउडर
1/4 कप गुनगुना दूध
2 बड़ा चम्मच मिश्रित ड्राई फ्रूट

बनाने की वि​धि : इस बर्फी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही गर्म होने के लिए रखें और उसमें घी डालकर मेल्ट कर लें। घी गर्म होने के बाद इसमें रागी का आटा डालें और अच्छी तरह भून लें। आंच धीमी रखें और आटे को लगातार चलाते रहें। आटा जब चॉकलेट ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें और 5 से 6 मिनट के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद दूसरे पैन को धीमी आंच पर रखें और उसमें हरी इलायची पाउडर के साथ गुड़ पाउडर डालें और फिर अच्छी तरह मिलाएं। गुड़ धीरे-धीरे पिघल जाएगा। लेकिन इस दौरान आप इस मिश्रण को लगातार हिलाते रहें। अब इसमें रागी आटा डालें और बर्फी के लिए मिश्रण तैयार करें। अगर इसका सही पेस्ट बनाने में दिक्कत हो तो थोड़ा सा गर्म दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब गैस बंद कर दें और एक प्लेट में घी लगा लें। घी लगी प्लेट में इस तैयार मिश्रण को पलट दें और अच्छी तरह से फैला दें। अब आप इसे मिक्स ड्राई फ्रूट्स और सिल्वर वर्क के साथ गार्निश करें। इसे ठंडा होने और जमने दें। जब यह अच्छी तरह जम जाए तो इसे डायमंड शेप में काटें और इंजॉय करें।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha