दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को PM राहत कोष से 2 लाख सहायता

ल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को PM राहत कोष से 2 लाख सहायता की घोषणा की गई है। दिल्ली की अनाज मंडी में आग लगने से हुए हादसे में अबतक 43 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में रानी झांसी रोड पर स्थित एक अनाज मंडी में आज तड़के एक घर में आग लग गई।दिल्ली अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक अबतक 50 से अधिक लोगों को बचाया गया है। आग इतनी भयानक थी कि इसपर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। इसे दिल्ली का अबतक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन बताया जा रहा है।

दिल्ली अग्निकांड: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से भाजपा सांसद डॉ। हर्षवर्धन ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में आज हुई आग की घटना से बहुत दुख हुआ। हम लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। झांसी से तुरंत ही दिल्ली लौट रहा हूं।

इमारत में मौजूद नहीं थे अग्नि सुरक्षा उपकरण

रानी झांसी रोड पर आग लगने की घटना पर दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा कि इमारत में डीएफएस से आग की निकासी नहीं थी और परिसर में कोई अग्नि सुरक्षा उपकरण भी नहीं पाए गए थे।

बिहार पीड़ितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की घटना में मारे गए उन पीड़ितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जो बिहार से हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha