दुश्मनों के लिए बड़ी चेतावनी ! किम जोंग उन ने बेटी के साथ दिखाया ‘विनाशकारी’ हथियार, न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है यह ‘मौत का….

प्योंगयांग: दुनिया इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठी है। एक तरफ अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की चिंगारियां भड़क रही हैं, तो दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी ‘फ्यूचर क्वीन’ यानी अपनी किशोर बेटी के साथ मिलकर दुनिया को अपनी सैन्य ताकत का ट्रेलर दिखाया है। उत्तर कोरिया ने एक साथ कई घातक रॉकेट लॉन्च सिस्टम का निरीक्षण कर सीधे तौर पर अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दे दी है। सरकारी मीडिया द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है।

600mm के 12 रॉकेट लॉन्चरों से थर्राया पूर्वी तट

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) की रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन ने शनिवार को देश के पूर्वी तट पर 600 मिलीमीटर कैलिबर के 12 अल्ट्रा-प्रिसिजन रॉकेट लॉन्चरों की स्ट्राइक ड्रिल का खुद नेतृत्व किया। दक्षिण कोरियाई सेना का दावा है कि उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी के पास से पूर्वी समुद्र की ओर लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस कदम को दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बड़ा उकसावा बताया है, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कड़े नियमों का सीधा उल्लंघन है।

“दुश्मन की सैन्य संरचनाएं कभी नहीं बचेंगी”: किम की खुली धमकी

ड्रिल के दौरान किम जोंग उन के तेवर काफी तल्ख नजर आए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 420 किलोमीटर (260 मील) की मारक क्षमता वाले ये हथियार दुश्मनों को बेचैनी में डाल देंगे। किम ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर इस हथियार का इस्तेमाल हुआ, तो इसकी मारक सीमा में आने वाली दुश्मन की कोई भी सैन्य संरचना सुरक्षित नहीं बचेगी।” विशेषज्ञों का मानना है कि किम का यह इशारा सीधे तौर पर दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सैन्य ठिकानों की तरफ था।

न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है यह ‘मौत का सौदागर’

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर कोरिया के ये विशालकाय रॉकेट लॉन्चर सामान्य तोपखाने और बैलिस्टिक मिसाइलों के बीच के अंतर को खत्म कर देते हैं। ये रॉकेट खुद थ्रस्ट पैदा करते हैं और उड़ान के दौरान इन्हें गाइड भी किया जा सकता है। उत्तर कोरिया का दावा है कि ये सिस्टम छोटे आकार के परमाणु हथियार (Tactical Nuclear Warhead) ले जाने में सक्षम हैं, जो इसे और भी ज्यादा घातक और विनाशकारी बना देते हैं।

‘फ्रीडम शील्ड’ अभ्यास के बीच किम की बेटी ने खींचा ध्यान

यह शक्ति प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपना “फ्रीडम शील्ड” सैन्य अभ्यास कर रहे हैं, जो 19 मार्च तक चलने वाला है। उत्तर कोरिया हमेशा से इन अभ्यासों को युद्ध की तैयारी मानता आया है। दिलचस्प बात यह रही कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान किम जोंग उन की किशोर बेटी उनके साथ साये की तरह मौजूद रही। साल 2022 के अंत से ही किम अपनी बेटी को मिसाइल परीक्षणों और सैन्य परेडों में साथ रख रहे हैं, जिससे यह चर्चा तेज हो गई है कि वह उसे अपने उत्तराधिकारी के रूप में तैयार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

18 − = 16
Powered by MathCaptcha