
दुबई: वैश्विक विमानन क्षेत्र के सबसे बड़े केंद्र और दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शुमार दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हवाई अड्डे के नजदीक एक तेल टैंक (Oil Tank) पर हुए संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद वहां भीषण आग लग गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है और सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
🔥 #Dubai airport, the origin of US attacks on Iran, was targeted a few minutes ago pic.twitter.com/vZMcR0wkOe
— Iran Military Media (@IRMilitaryMedia) March 16, 2026
ऑयल टैंक में लगी आग, सुरक्षा के चलते लिया गया कड़ा फैसला
दुबई मीडिया ऑफिस की आधिकारिक पुष्टि के मुताबिक, ड्रोन हमले के तुरंत बाद दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने मोर्चा संभाला। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की सघन जांच कर रही हैं।
Dubai Civil Defence teams have successfully contained the fire resulting from impact to one of the fuel tanks in the vicinity of Dubai International Airport. No injuries have been reported.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 16, 2026
‘अल मकतूम’ की ओर डायवर्ट की गई उड़ानें, एमिरेट्स की अपील
सुरक्षा कारणों से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाली कई उड़ानों को ‘अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात की प्रमुख एयरलाइन ‘एमिरेट्स’ (Emirates Airline) ने यात्रियों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि लोग फिलहाल हवाई अड्डे पर न आएं। एमिरेट्स ने अपने ग्राहकों से इस आपात स्थिति में सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि उड़ानों की ताजा स्थिति के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।
All flights to and from Dubai have been temporarily suspended.
Please do not go to the airport.
Emirates will share updates when available. We would like to thank our customers for their understanding and patience.
The safety of our passengers and crew is our highest priority… pic.twitter.com/m5eIloT2wk
— Emirates Support (@EmiratesSupport) March 16, 2026
विश्व का सबसे व्यस्त एयर हब: आंकड़ों में दुबई एयरपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार और पर्यटन की रीढ़ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इसकी अहमियत समझी जा सकती है:
-
रिकॉर्ड 2025: पिछले साल रिकॉर्ड 95.2 मिलियन यात्रियों ने इस एयरपोर्ट से यात्रा की।
-
लगातार ग्रोथ: साल 2024 में यहाँ 92.3 मिलियन यात्री आए थे, जबकि 2023 में यह संख्या 86.9 मिलियन थी।
-
विशाल नेटवर्क: यह हवाई अड्डा 108 एयरलाइनों के जरिए 110 देशों के 291 शहरों को पूरी दुनिया से जोड़ता है।
-
पर्यटन में उछाल: साल 2025 में दुबई आने वाले पर्यटकों की संख्या में 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
क्या वैश्विक व्यापार पर पड़ेगा असर?
अचानक हवाई अड्डा बंद होने से हजारों यात्री फंस गए हैं और वैश्विक कार्गो सप्लाई चेन पर भी असर पड़ने की आशंका है। सुरक्षा विशेषज्ञ इस हमले के पीछे के स्रोतों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हवाई अड्डे पर सामान्य परिचालन कब तक शुरू हो पाएगा। दुबई प्रशासन का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।














