लंदन/न्यूयॉर्क: दुनिया इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठी है। मिडिल ईस्ट में इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव ने पूरी मानवता को ‘तीसरे विश्व युद्ध’ (World War 3) के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस भीषण संकट के बीच ‘न्यू बाबा वेंगा’ के नाम से मशहूर ब्रिटिश भविष्यवक्ता सेलिना एवलॉन (Selina Avalon) ने कुछ ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। सेलिना वही ज्योतिषी हैं जिन्होंने पोप फ्रांसिस की मृत्यु और ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस के इस्तीफे की सटीक भविष्यवाणी कर सबको चौंका दिया था।
ईरान में खामेनेई की हत्या और ‘नेपोलियन’ जैसा नया तानाशाह
आयरिश मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलिना एवलॉन ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या होगी और अमेरिकी सेना उन तक पहुंच जाएगी। उन्होंने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि खामेनेई के बाद ईरान की सत्ता में एक ऐसा ‘युवा’ चेहरा आएगा, जिसमें ‘नेपोलियन’ जैसे गुण होंगे। वह नेता बेहद क्रूर और प्रतिशोधी होगा, जिसका एकमात्र लक्ष्य अमेरिका से बदला लेना होगा। सेलिना के अनुसार, ईरान में एक के बाद एक दो तानाशाही व्यवस्थाएं आएंगी, जो दुनिया के लिए और अधिक खतरनाक साबित होंगी।
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी चेतावनी: पद छोड़ना पड़ेगा!
सेलिना ने अमेरिकी राजनीति को लेकर भी परेशान करने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर डोनाल्ड ट्रंप का एक “War Leader” (युद्ध नायक) बनने का है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ट्रंप पर एक और जानलेवा हमला हो सकता है। भविष्यवाणी के अनुसार, ट्रंप को अपने ‘स्वास्थ्य कारणों’ के चलते राष्ट्रपति पद छोड़ना पड़ेगा, जिसके बाद जेडी वेंस (JD Vance) अमेरिका की कमान संभालेंगे।
अप्रैल 2026 में होगी ‘ग्रेट अवेकनिंग’, बनेगा नया ‘रोमन साम्राज्य’
दुनिया कब शांत होगी? इस सवाल पर ‘न्यू बाबा वेंगा’ ने कहा कि अप्रैल 2026 में एक ‘ग्रेट अवेकनिंग’ (महान जागृति) आएगी। उनके विजन के अनुसार, युद्ध के विनाश के बाद अमेरिका और इजरायल मिलकर एक नए ‘साम्राज्य’ का निर्माण करेंगे, जो प्राचीन ‘रोमन साम्राज्य’ जैसा शक्तिशाली होगा। इस नए दौर में दुनिया का पुनर्निर्माण होगा और मौजूदा युद्धों का अंत होगा।
कौन हैं सेलिना एवलॉन? 11 साल की उम्र से देख रही हैं भविष्य
ब्रिटेन की रहने वाली सेलिना एवलॉन ने महज 11 साल की उम्र से ही भविष्यवाणियां करना शुरू कर दिया था। वह किसी पारंपरिक पद्धति के बजाय अपने व्यक्तिगत अनुभवों और ‘विजन’ पर भरोसा करती हैं। वैश्विक राजनीति और सत्ता परिवर्तन को लेकर उनकी पिछली भविष्यवाणियों के सच होने के बाद अब उनकी इन ताजा दावों ने पेंटागन से लेकर तेहरान तक सनसनी फैला दी है।















