Maharajganj : एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान में जनपद हुआ हराभरा, एक दिन में 32.38 लाख पौधे रोपे गए

 

भास्कर ब्यूरो

• एसएसबी परिसर से हुआ अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण

• जियो टैगिंग से होगी पौधों की निगरानी, संरक्षण को अभियान की असली सफलता बताया गया

Maharajganj : प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी पर्यावरण संरक्षण अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत रविवार को जनपद में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान चलाया गया। पूरे जिले में करीब 32 लाख 38 हजार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।अभियान का शुभारंभ 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश तिवारी, उपाध्यक्ष, बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ ने जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह तथा प्रभागीय वनाधिकारी सुर्वे निरंजन राजेंद्र समेत अन्य अधिकारियों के साथ पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।सिसवा विकास खंड के ग्राम सभा चिउटहा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांव के भविष्य के विकास की नई उम्मीद भी जगा गया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पंचायती राज समिति के सभापति एवं विधायक प्रेम सागर पटेल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और गौतम से जुड़े स्थल को लेकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मंशा व्यक्त की। विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि चिउटहा का प्राकृतिक सौंदर्य और गौतम बुद्ध से जुड़ा यहां का स्तूप है इसे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बना सकता है। इसके लिए हमारी सरकार लगी हुई है, उन्होंने अधिक से अधिक पौधे का आह्वान किया।ग्राम प्रधान प्रेम शंकर गुप्ता ने बताया कि लगभग 100 पेड़ लगाए गए जिसमे महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख कोदई निसाद, बीडीओ अर्जुन चौधरी, सचिव नीरज सिंह, APO सौरभ चौधरी, एडीओ पीपी दीनानाथ पटेल सहित सैकड़ों प्रधान व महिलाएं मौजूद रहे।

जनपद के नोडल अधिकारी अनुज कुमार झा और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने हरिशंकरी परंपरा के तहत बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे लगाए। इस कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।प्रभागीय वनाधिकारी सुर्वे निरंजन राजेंद्र ने बताया कि अभियान के तहत लगाए गए सभी पौधों की जियो टैगिंग कराई जा रही है जिससे उनकी नियमित निगरानी और पौधों की नियमित सिंचाई और देखभाल भी की जाएगी।कार्यक्रम में एसएसबी कमांडेंट सतीश सिंह ठाकुर, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment