Bhopal : ऑटो गैंग का आतंक 4 बदमाशों ने बुजुर्ग का बैग उड़ाया, 8 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी चोरी

Bhopal : राजधानी भोपाल में एक बार फिर ऑटो गैंग सक्रिय हो गया है। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे 71 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाकर बदमाशों ने लाखों की ज्वेलरी से भरा बैग चोरी कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, रीवा से भोपाल पहुंचे बुजुर्ग एक ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में पहले से मौजूद चार बदमाशों ने मौका मिलते ही उनका बैग पार कर दिया। बैग में 8 लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी रखी हुई थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें बदमाश बैग लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात बागसेवनिया थाने के पास स्थित चौराहे पर हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment