UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में शिक्षकों के 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्ती, OTR प्रक्रिया शुरू, जानें परीक्षा की तारीखें

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के कुल 15,012 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया है। आयोग की ओर से दो अलग-अलग विज्ञापन (विज्ञापन संख्या 05/2026 और 06/2026) जारी किए गए हैं, जिसके तहत सहायक अध्यापक और प्रवक्ता (PGT) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगी। आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

सहायक अध्यापक के 12,405 पदों के लिए आवेदन शेड्यूल

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों (प्राइमरी वर्ग) में 897 और बेसिक शिक्षा विभाग (शहरी क्षेत्र) में 11,508 पदों को मिलाकर सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 16 सितंबर 2026

  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026

  • आवेदन फॉर्म में संशोधन की तिथि: 19 अक्टूबर 2026

  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 3 और 4 दिसंबर 2026

प्रवक्ता (PGT) के 2,607 पदों पर भर्ती की मुख्य तिथियां

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 पदों पर नियुक्ति के लिए दूसरा विज्ञापन जारी किया गया है।

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 18 सितंबर 2026

  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2026

  • फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026

  • लिखित परीक्षा की तिथि: 15 और 16 दिसंबर 2026

आवेदन से पहले OTR है अनिवार्य, ऑफिशियल वेबसाइट पर लें पूरी जानकारी

आयोग ने साफ किया है कि बिना OTR प्रक्रिया पूरी किए कोई भी उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म जमा नहीं कर पाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें।

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha