
पॉपुलर वेब सीरीज के बड़े पर्दे पर अवतार ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) ने सिनेमाघरों में अपने दो हफ्ते यानी 14 दिन पूरे कर लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म की कड़ी चुनौती के बावजूद मिर्जापुर ने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों (Highest Grossing Indian Movies 2026) की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब यह 300 करोड़ के जादुई आंकड़े से महज एक कदम दूर है।
14 दिनों में मिर्जापुर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ 292.14 करोड़ फिल्म ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों में कुल 203.45 करोड़ रुपये का नेट (Net) कलेक्शन कर लिया है।
-
भारत में ग्रॉस कलेक्शन: ₹242.39 करोड़
-
ओवरसीज (विदेशों में) कलेक्शन: ₹49.75 करोड़
-
वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन: ₹292.14 करोड़
फिल्म शुक्रवार के आंकड़ों के साथ ही शनिवार को आसानी से 300 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बिजनेस पार कर लेगी। तीसरे वीकेंड में प्रवेश करते ही इसके कलेक्शन में और बड़ा उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।
2026 की टॉप 10 भारतीय फिल्मों में 10वें नंबर पर पहुंची मिर्जापुर साल 2026 के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड में ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 10वें स्थान पर कब्जा कर लिया है। इसके आगे 309 करोड़ रुपये के साथ ‘हनुमान अंश’ 9वें स्थान पर है, जबकि साउथ स्टार चिरंजीवी की ‘मन शंकर वर प्रसाद गारु’ (310 करोड़) 8वें और तमिल फिल्म ‘करप्पु’ (310 करोड़) 7वें स्थान पर काबिज हैं। वहीं छठे स्थान पर ‘बेथलेहम कुडुंबा युनिट’ (313 करोड़) और पांचवें स्थान पर थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ (325 करोड़) बनी हुई है।
2026 की टॉप 4 फिल्मों का हाल अगर साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की बात करें तो राम चरण की ‘पेड्डी’ 337 करोड़ रुपये के साथ चौथे नंबर पर है। जेपी दत्ता की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ ने 464.50 करोड़ रुपये कमाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, 1853 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ साल की नंबर-1 फिल्म बनी हुई है। यदि ‘मिर्जापुर द मूवी’ लाइफटाइम रन में 40 से 50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कलेक्शन करने में सफल रहती है, तो यह टॉप-5 की रेस में भी शामिल हो सकती है।














