
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, समृद्ध हस्तशिल्प और जीवंत संस्कृति का सबसे बड़ा मंच ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026’ (UPITS 2026) आज, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू हो रहा है। 25 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस 5-दिवसीय भव्य आयोजन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) से लेकर देश-विदेश के बड़े उद्योगपति अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
विजिटर्स टाइमिंग और एंट्री पास के नियम
ट्रेड शो में आने वाले आगंतुकों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समय सारणी को दो श्रेणियों में बांटा गया है:
-
बिजनेस विजिटर्स (व्यापारिक आगंतुक): सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
-
आम जनता (जनसामान्य): दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक।
महत्वपूर्ण सूचना: सीधे एक्सपो मार्ट पहुंचने के बजाय दर्शक पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फ्री विजिटर रजिस्ट्रेशन (Free Pass) अवश्य जनरेट कर लें।
नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम से कैसे पहुंचें एक्सपो मार्ट?
आयोजन स्थल तक सुगम आवाजाही के लिए प्रशासन ने विशेष शटल बस सेवाओं और मेट्रो कनेक्टिविटी का व्यापक इंतजाम किया है:
-
नोएडा से आने वालों के लिए:
-
बोटैनिकल गार्डन: यह मुख्य हब रहेगा, जहां से एक्सपो मार्ट के लिए सीधी शटल बसें मिलेंगी।
-
लोकल शटल रूट: बसें सेक्टर 37 अंडरपास, छलेरा, बरौला, सेक्टर-50, 75, 116, 78, फूल मंडी, कुलेसरा और सूरजपुर होते हुए चलेंगी।
-
वैकल्पिक मार्ग: बोटैनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, पर्थला, गौर चौक और एक मूर्ति होकर भी रूट तय किया गया है।
-
नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन: एक्वा लाइन मेट्रो से उतरकर यहां से सीधे शटल बस मिलेगी।
-
नाशा पार्किंग: एक्सपो मार्ट के पास स्थित नाशा पार्किंग से गेट नंबर 3 और 4 तक सुबह 9:00 बजे से रात 9:30 बजे तक शटल सेवा निरंतर उपलब्ध रहेगी।
-
-
दिल्ली और गुरुग्राम से आने वालों के लिए:
-
दिल्ली: दिल्ली मेट्रो से बोटैनिकल गार्डन पहुंचें और वहां से एक्सपो मार्ट शटल बस लें।
-
गुरुग्राम: येलो लाइन मेट्रो से दिल्ली प्रवेश कर बोटैनिकल गार्डन आएं और आगे की शटल सेवा पकड़ें।
-
-
गाजियाबाद से आने वालों के लिए:
-
गाजियाबाद निवासी नोएडा सेक्टर-62 पहुंचें। सेक्टर-62 से एक्सपो मार्ट के लिए सुबह 9:00 बजे से रात तक नियमित अंतराल पर शटल बसें संचालित होंगी।
-
UPITS 2026 में क्या रहेगा खास?
इस बार ट्रेड शो का स्वरूप पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय और व्यापक है। इस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, जापान, रूस, सिंगापुर और वियतनाम पार्टनर कंट्री के रूप में हिस्सा ले रहे हैं।
-
मुख्य आकर्षण: एक जिला एक उत्पाद (ODOP), यूपी के जीआई (GI) टैग उत्पाद, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, फूड एंड एग्री प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी और ऑटोमोबाइल, लेदर, आयुष, रियल एस्टेट, आईटी और टूरिज्म सेक्टर।
-
सांस्कृतिक रंग और खान-पान: बिजनेस मीटिंग्स के अलावा आम जनता के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फैशन शो और यूपी के विभिन्न जिलों के मशहूर व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे—जिसमें आगरा के पेठे से लेकर पूर्वांचल के पारंपरिक स्वाद तक शामिल हैं।















