
हमारे जीवन में हर एक वस्तु का महत्व होता हैं| इन्ही वस्तुओ का महत्व समझाने के लिए हमारे जीवन में कई सारे पड़ाव आते हैं कुछ सुख के तो कुछ दुख के, हर इंसान को इन दोनों पड़ावो से गुजरना होता हैं| बहुत लोगो का मानना होता हैं की उनके जीवन का लक्ष्य केवल पैसा कमाना होना चाहिए| लेकिन शायद उन्हें यह नहीं मालूम की पैसे से सबकुछ नहीं खरीदा जा सकता हैं|
हमारे जीवन में पैसो की बहुत महत्ता हैं क्योंकि इन्हीं पैसो से हमारा घर चलता हैं तो इस बात को हम नजरंदाज नहीं कर सकते हैं| बात करे सनातन धर्म की तो इस धर्म में पत्थर से लेकर जीव-जंतु सभी पूजे जाते हैं। अगर देखा जाए तो हमारे जीवन में हर एक वस्तु का महत्व है| हमारे जीवन में दो तरह की ऊर्जा होती हैं|

हमारे जीवन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसमें नकारात्मक ऊर्जा को हरने की शक्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहो का उल्लेख किया गया हैं| इन नौ ग्रहों की श्रेणी में बुध एक ऐसा ग्रह है जिसे प्राण वायु और प्रकृति की संज्ञा दी गयी है। बुध जीवन में अंतर कारक का ग्रह है। जब हमारे कुंडली में बुध ग्रह पीड़ित अथवा दूषित हो जाता है। तब जीव जंतुओं में तीसरी योनि की उत्पत्ति होती है।
सनातन धर्म के अनुसार तीसरी योनि किन्नर के नाम से जानी जाती है। मान्यता हैं की यह योनि शिव और शक्ति के मिलन का परिणाम हैं। माना जाता हैं की किन्नरों में नकारात्मक ऊर्जा को निष्क्रिय करने की शक्ति ईश्वर के द्वारा प्रदान की गयी है। इस कलयुग भरी दुनिया में एकमात्र किन्नर ही हैं जिनके श्राप और वरदान फलित होते हैं| कभी भी इन किन्नरो को नाराज नहीं करना चाहिए|

यदि आपको किसी किन्नर का आशीर्वाद्द मिल जाए तो आपका वर्तमान और भविष्य सब बढ़िया होगा| मान्यता हैं की बुध और मंगल को प्रसन्न करने के लिए किन्नरों की सेवा बहुत ही शुभ मानी जाती है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार जो व्यक्ति लंबे समय से रोग ग्रस्त हैं वे लोग किन्नरों को हरा मूंग दान करे तो उन्हें बहुत लाभ मिलेगा।















