
हर घर में पानी की टंकी जरूर होती हैं. इस पानी की टंकी का उपयोग घर का हर सदस्य करता हैं. ये पानी घर के कई कामो में काम आता हैं. उदहारण के लिए इसी टंकी के पानी से घर का हर सदस्य नहाता हैं, पानी पिता हैं और इसी से घर का खाना भी तैयार किया जाता हैं. ऐसे में ये पानी परिवार के सभी लोगो से किसी ना किसी रूप में जुड़ा रहता हैं. बस यही वजह हैं कि आज के इस उपाय में हम पानी की टंकी का इस्तेमाल करेंगे.
आपको करना सिर्फ इतना हैं कि पानी की इस टंकी में छुपके से एक ख़ास चीज मिलानी हैं. ये ख़ास चीज और कुछ नहीं बल्कि तुलसी की 11 पत्तियां हैं. आपको ये काम शुक्रवार के दिन करना हैं. हालाँकि आप इसे डायरेक्ट टंकी में ना डाले बल्कि इसकी एक प्रॉपर विधि हैं उसका पालन करे.
शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माँ को घी का एक दीपक लगाए. अब उनके सामने एक केले का पत्ता रखे और उसके ऊपर तुलसी के 11 पत्ते रख दे. इसके बाद गंगाजल से इन पत्तों को पवित्र कर ले. अब लक्ष्मी जी की पूजा पाठ करे. इसके बाद आरती को पहले लक्ष्मी जी को दे और फिर तुलसी के पत्तों को दे.
इसके बाद शाम को इन तुलसी के पत्तों को घर की पानी की टंकी में डाल दे. इस बात का ध्यान रहे कि जब आप ऐसा कर रहे हैं तो आस पड़ोस का कोई व्यक्ति आपको देख ना पाए. इस उपाय को करने के बाद जैसे ही घर के सभी सदस्य इस पानी का इस्तेमाल करेंगे उनके ऊपर अच्छे भाग्य का असर दिखना शुरू हो जाएगा.
तुलसी के पत्तों में गज़ब की सकारात्मक उर्जा होती हैं. ऐसे में ये पानी की टंकी में मिलकर इसमें पॉजिटिव एनर्जी भर देती हैं. इस तरह ये पॉजिटिव एनर्जी घर के हर सदस्य को मिलती हैं और उसका भाग्य चमकने लगता हैं.














