प्रापर्टी डीलर ने कर्जदारों से बचने के लिए गढ़ी झूठी अपहरण की कहानी

औरैया- बीती 5 जुलाई को लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे ने अपने ऊपर सवा करोड़ रुपए के कर्ज के लेनदेन से बचने के लिए स्वयं के झूठी अपहरण की कहानी रची ! पुलिस पूछताछ में सारा राज उसने उगल दिया पुलिस अधीक्षक सुनीति के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर असल में एक फार्मेसिस्ट है उसके ऊपर सवा करोड़ रुपए का लोगों का कर्ज था उसे कर्ज न देना पड़े इसलिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और लखनऊ से अपनी कार से निकला! रास्ते में भटक जाने के कारण वह औरैया में अपनी कार को छोड़कर विभिन्न साधनों से मथुरा पहुंचा!

इसी बीच उसने एक फार्मेसिस्ट होने का फायदा उठाते हुए सिरिंज से अपना खून निकाल कर गाड़ी में फैला दिया ताकि अपहरण की कहानी गढ़ी जा सके! अपहरण की कहानी 15 दिन बाद उसने अपने आप को मथुरा रिफाइनरी के आसपास मुंह में टेप बांधकर  अपहरण के बाद छोड़े जाने का नाटक किया! असल में वह अपनी गाड़ी औरैया में छोड़कर सीधे हरिद्वार व गुप्तकाशी में जाकर माला जपने लगा! पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके ऊपर सवा करोड़ रुपए का विभिन्न लोगों का कर्ज था उससे बचने के लिए उसने पूरी कहानी को अंजाम दिया! उसने कहा कि वह कर्ज देने की हालत में नही था और मानसिक रूप से परेशान रहता था! इधर अमित दुबे को उधार रूपये देने वाले लोगों को अमित दुबे के गिरफ्तार होने की खबर लगी तो वह लोग कोतवाली पहुंचे और अमित दुबे के खिलाफ तहरीर दी! फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अमित दुबे को जेल भेज दिया है!

खबरें और भी हैं...