जन पक्षधरता को बड़ा हथियार बनाया शैलेंद्र मणि ने-ए के सिंह..

गोरखपुर । नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे में के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार, समालोचक, लेखक, और कई बडे़ समाचारों के लम्बे समय तक सम्पादक रहे गोरखपुर निवासी शैलेंद्र मणि त्रिपाठी को सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड का सदस्य नामित करने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।ए के सिंह ने बताया कि शैलेंद्र मणि ने बहुत कम उम्र मे पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी इच्छाशक्ति और सर्मपण के बल पर बडा़ मुकाम और पहचान बनाया,उन्होंने अपने कलम की धार से पत्रकारिता के तेवर और कलेवर को भी जनपक्षधरता का बडा़ हथियार बनाया, एक पत्रकार के रूप मे वे खबर लेते भी थे और खबर देते भी थे।ए के सिंह ने कहा कि शैलेंद्र मणि ने अपने व्यापक दृष्टिकोण के चलते पूर्वांचल में पत्रकारों की एक लम्बी श्रृंखला तैयार किया जिसकी बदौलत आज तमाम नौजवान पत्रकारिता क्षेत्र मे अपनी बडी़ पहचान बना रहे है,शैलेंद्र मणि के नामांकन से पूर्वाचल के पत्रकारों के काबिलियत को नई पहचान मिली है,ये एक सफल प्रबंधक भी है और इनका यह हुनर लाइब्रेरी बोर्ड को नई पहचान देगा जिससे भारत की लाइब्रेरियां और समृद्ध और जन उपयोगी बनेंग…

खबरें और भी हैं...