
दुःख, तकलीफ और परेशानियाँ लाइफ का एक हिस्सा होती हैं. ये दुःख समय समय पर हमारे जीवन में आते रहते हैं. लेकिन कई बार स्थिति इतनी खराब होती है कि हम आने वाली मुसीबत के लिए तैयार ही नहीं होते हैं. ऐसे में कितना अच्छा होता ना यदि हमें हमारे आने वाले बुरे समय का पता पहले से ही चल जाता. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं.
दरअसल हमारी लाइफ में जो कुछ भी घटित होने वाला होता हैं ये ब्रह्माण्ड किसी ना किसी तरह हमे उसका संकेत देता रहता हैं. हालाँकि हम साधारण मनुष्य इस संकेत को ठीक से समझ नहीं पाते हैं. ऐसे ही संकेत हमें बुरा समय आने से पहले भी मिलते हैं. आज हम उन्ही संकेतों के बारे में बात करेंगे. यदि आप भी अपने आसपास इस तरह के संकेत देखते हैं तो तुरंत सतर्क हो जाइए.
बुरा वक़्त आने से पहले मिलते हैं ये संकेत:
- जब आप भगवान की पूजा कर रहे हो और अचानक से थाली आपके हाथ से छूट कर नीचे गिर जाए तो समझ लीजिए कि भगवान आपको आने वाले बुरे वक़्त के लिए आगाह कर रहे हैं. हाथ से पूजा की थाली का छूटना शास्त्रों में भी अपशगुन माना गया हैं. यदि आपके साथ ऐसा कुछ होता हैं तो इसे गंभीरता से ले और थोड़ा संभल कर रहे.
- दूध या घी के बर्तन का आपके हाथ से छूट कर नीचे गिरना भी वास्तु में अशुभ माना गया हैं. ये इस बात का संकेत हैं कि आपकी लाइफ में जरूर कुछ बुरा घटित होने वाला हैं.
- कांच का टूटना भी एक बड़ा अपशगुन होता हैं. वास्तु कि माने तो घर में अचानक कांच का टूटना किसी गंभीर बिमारी को आमंत्रण देता हैं. ऐसे में जिस व्यक्ति से ये कांच टुटा हैं उसे अपने स्वास्थ का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आपके साथ कुछ अनहोनी होने के चांस होते हैं.
- जब आप घर से बाहर निकलते हैं या कहीं टहल रहे हैं और ऐसे में आपको गाय दिख जाए और वो छिक दे तो समझ लीजिए आपके साथ सड़क हादसा होने की संभावना हैं. ऐसे में आप थोड़ा संभल कर यात्रा करे.














