
बांगरमऊ(उन्नाव) । नगर के उन्नाव रोड स्थित कोतवाली गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर से ट्रक का पहिया निकल गया।जिससेबाइक सवार दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चाहलहा के मजरा मिसिर खेड़ा निवासी अखिलेश 20 वर्ष पुत्र अमर सिंह दूध बेचने का काम करता है। प्रतिदिन की भांति आज सुबह भी अखिलेश बाइक से दूध बेचने बांगरमऊ आया था।

दूध बेचने के बाद अखिलेश एक ग्राहक से बकाया पैसे लेने उन्नाव रोड पर जा रहा था। उन्नाव मार्ग स्थित कोतवाली गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया।सड़क पर गिरते ही उसके सिर पर से ट्रक का पहिया निकल गया।जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पिता अमर सिंह के द्वारा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।वहीं पुलिस ने पीछा कर घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ कर कब्जे में ले लियाबताया जाता है कि चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन पिता अमर सिंह , माता रानी देवी , बहन शीलू, अंशु , गुडि़या तथा भाई विशाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और शव देख कर फफककर रो रो पड़े।












