मेजर भी और फैशन डिजाइनर भी….थाईलैंड की राजकुमारी ने भारतीय साड़ी को मॉडर्न अंदाज में पहनकर किया सबको हैरान…

नई दिल्ली। थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी इन दिनों भारत में अपनी कूटनीतिक चर्चाओं से कहीं ज्यादा अपने गजब के फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। 39 साल की राजकुमारी, जो थाई सेना में मेजर के पद पर तैनात हैं और खुद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फैशन डिजाइनर भी हैं, उन्होंने भारतीय साड़ी को ऐसे मॉडर्न अंदाज में कैरी किया कि हर कोई देखता रह गया। चार दिवसीय भारत दौरे पर आईं राजकुमारी ने पारंपरिक परिधान और आधुनिकता का जो फ्यूजन पेश किया है, उसने सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड सेट कर दिया है।

रॉयल ब्लू साड़ी में दिखा ‘मॉडर्न टच’ और शाही गरिमा

भारत-थाईलैंड सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पहुंचीं राजकुमारी सिरीवनावरी का सबसे ज्यादा चर्चित लुक ‘रॉयल ब्लू’ साड़ी रहा। थाई नेशनल आर्टिस्ट तिरापान के काउचर लेबल द्वारा डिजाइन की गई इस साड़ी में वह बला की खूबसूरत नजर आईं। पीले और सुनहरे प्रिंटेड पैटर्न वाली इस शीयर फैब्रिक की साड़ी को उन्होंने बेहद ही सॉफ्ट और फ्लोई अंदाज में ड्रेप किया था। उनके पल्लू लेने के तरीके ने पारंपरिक भारतीय शैली को एक ग्लोबल टच दिया, जिसकी फैशन एक्सपर्ट्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जब साड़ी बन गई ‘वेस्टर्न गाउन’: फ्यूजन लुक ने किया हैरान

राजकुमारी ने केवल साड़ी ही नहीं, बल्कि साड़ी से प्रेरित गाउन (Saree-Inspired Gown) पहनकर भी सबको चौंका दिया। सफेद साटन के वन-शोल्डर गाउन में उन्होंने एक स्लीव को पल्लू की तरह डिजाइन करवाया था, जिस पर बारीक फ्लोरल लेस का काम था। यह लुक मॉडर्न एलीगेंस और भारतीय परंपरा का एक अद्भुत संगम था। उनके इस ‘देसी-वेस्टर्न’ अवतार ने यह साबित कर दिया कि भारतीय पहनावा वैश्विक मंच पर कितना वर्सेटाइल हो सकता है।

हीरे और रूबी के गहनों ने लुक में लगाए चार चांद

अपने शाही अंदाज को पूरा करने के लिए राजकुमारी सिरीवनावरी ने आभूषणों का चुनाव भी बेहद खास रखा। एक लुक में उन्होंने डायमंड मांग टीका, ड्रॉप ईयररिंग्स और लग्जरी घड़ी के साथ खुद को एक्सेसराइज किया, तो वहीं दूसरे लुक में पिंक फ्लोरल हेयर स्टाइल के साथ हैवी ड्रॉप ईयररिंग्स और डायमंड-रूबी रिंग्स पहनकर महफिल लूट ली। उनकी हेयरस्टाइल और मेकअप ने उनके पूरे व्यक्तित्व को एक ‘डिवाइन’ लुक दिया।

सेना की मेजर और फैशन की मल्लिका: बहुआयामी पहचान

राजकुमारी सिरीवनावरी की पहचान केवल एक राजपरिवार की सदस्य तक सीमित नहीं है। वह थाई सेना में मेजर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं और साथ ही पेरिस फैशन वीक जैसे बड़े मंचों पर अपनी धाक जमा चुकी हैं। उनका यह भारत दौरा केवल कूटनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने फैशन के जरिए भारत और थाईलैंड के रिश्तों की एक नई और आधुनिक तस्वीर पेश की है। भारतीय प्रशंसक अब उनके इस अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट के दीवाने हो गए हैं। 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

− 4 = 2
Powered by MathCaptcha