![]()
फेस्टिव सीजन के मुहाने पर हुंडई मोटर इंडिया ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बड़ा दांव खेलते हुए अपनी नई SUV ‘Hyundai Bayon’ की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक मात्र 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इस शानदार 5-सीटर SUV को अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप या फिर कंपनी की आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए आसानी से बुक कर सकते हैं। प्रीमियम डिजाइन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली यह कार इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनने जा रही है।
दमदार पेट्रोल इंजन और IVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प फिलहाल कंपनी की ओर से केवल इसके पेट्रोल इंजन ऑप्शन की ही पुष्टि की गई है। माना जा रहा है कि यह गाड़ी मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक चाहने वालों के लिए इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) गियरबॉक्स के साथ बाजार में उतारी जाएगी। हालांकि, हुंडई ने अभी तक इसके सटीक इंजन डिस्प्लेसमेंट, पावर आउटपुट, टॉर्क और माइलेज के आंकड़ों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इसे 1.0-लीटर टर्बो और 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है।
जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट और हाई-टेक फीचर्स हुंडई बेयॉन के केबिन को बेहद आधुनिक और आरामदायक बनाया गया है। इस गाड़ी का सबसे बड़ा आकर्षण इसमें मिलने वाला इन-बिल्ट जनरेटिव एआई (AI) वॉयस असिस्टेंट है, जो ड्राइवर और यात्रियों को कार के साथ अधिक सहज और प्राकृतिक बातचीत करने की सुविधा देता है। इसके अलावा कार में विशाल लेगरूम, हेडरूम और शोल्डर रूम का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे लंबी यात्राओं में भी यात्रियों को बेहतरीन कम्फर्ट मिलेगा।
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग का लक्ष्य और ADAS सुरक्षा सुरक्षा के मोर्चे पर कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है। यह नई SUV हुंडई के ग्लोबल ‘K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म’ पर आधारित है, जिसे अत्यधिक मजबूती और सेफ्टी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस गाड़ी का स्ट्रक्चरल आर्किटेक्चर भारतीय 5-स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को आसानी से पूरा करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ग्राहकों की सुरक्षा के लिए इसमें standard रूप से 6 एयरबैग और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसा कॉम्प्रिहेंसिव असिस्टिव फीचर दिया जा सकता है।
वेन्यू से ऊपर और क्रेटा से नीचे होगी पोजिशनिंग कंपनी द्वारा जारी किए गए डिजाइन स्केच से इसके लुक्स की झलक साफ देखने को मिलती है। इसमें H-एज LED DRLs, ज्योमेट्रिक व्हील आर्च, मस्कुलर स्कल्प्टेड बोनट, रैप-अराउंड लोअर क्लैडिंग और स्टाइलिस ब्रिज-स्टाइल रूफ रेल्स दिए गए हैं। साइज और डायमेंशन के मामले में यह सब-4-मीटर एसयूवी कैटेगरी से बड़ी है। भारतीय बाजार में कंपनी इसे अपनी पॉपुलर एसयूवी Hyundai Venue के ऊपर और Hyundai Creta के ठीक नीचे पोजिशन करेगी, जिससे यह सीधे तौर पर प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में धमाल मचाने को तैयार है।















