सीतापुर में मौरंग से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक और परिचालक बाल-बाल बचे

 

सीतापुर। थाना हरगांव क्षेत्र के झरेखापुर के पास शुक्रवार तड़के मौरंग से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक और उसका साथी सुरक्षित बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP 78 LT 2213 कानपुर से मौरंग लादकर सीतापुर होते हुए लखीमपुर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 5:30 बजे झरेखापुर के पास चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक मुख्य मार्ग से उतरकर पटरी पर पहुंच गया।

लगातार हो रही बारिश के कारण पटरी गीली थी और वहां पानी भरा हुआ था, जिससे वाहन फिसलकर खाई में जा पहुंचा और पलट गया। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना हरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। चालक ने वाहन मालिक को घटना की जानकारी दे दी है तथा ट्रक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन भी मौके पर बुला ली गई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चालक और उसका साथी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha