बरात की चढत में युवक को डीजे की गाड़ी ने कुचला हुई मौत, मृतक की दो माह पूर्व हुई। थी शादी


भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। गांव दुहाई स्थित के निकट दिल्ली मेरठ रोड स्थित आर डी कॉलेज के सामने बरात की चढ़त के समय डीजे की गाड़ी के नीचे आने से बाराती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मेरठ जिला के गांव सकौती से बरात गांव दुहाई आई थी रात में दिल्ली मेरठ रोड स्थित आर डी कॉलेज के सामने चढत शुरू हुई थी कि बराती नाच रहे थे अचानक नाचते-नाचते अश्वनी सिरोही पुत्र विनोद सिरोही उम्र लगभग 25 वर्ष गाड़ी के नीचे आ गया। बरात में हड़कंप मच गया । मौका पाकर चालक गाड़ी सहित फरार गया। पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा पवन ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई उन्होंने बताया की अश्वनी की अभी 2 माह पूर्व भी शादी हुई थी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी में चालक की तलाश शुरू कर दी

खबरें और भी हैं...