
भास्कर समाचार सेवा फिरोजाबाद।अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा 19 फरवरी को मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायती राज समिति उत्तर प्रदेश के राज्य मन्त्री विपिन कुमार डेविड होंगे।
इसके अलावा विधायक मुकेश वर्मा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ,पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, बी एल वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आनन्द लोधी, हरपाल सिंह लोधी , राकेश लोधी , डॉक्टर महावीर सिंह राष्ट्रीय सचिव उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध वरिष्ठ समाज सेवी लटूरी सिंह राजपूत एवं संचालन डॉक्टर डी आर वर्मा करेंगे।
समस्त लोधी निषाद कश्यप समाज के वरिष्ठ समाज सेवियों अधिवक्ताओं राज्य कर्मचारियों के साथ साथ छात्र -छात्राओं से अपील की है।कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनायें,
इस आयोजन की जानकारी पत्रकारों को प्रेस वार्ता के दौरान राजकुमारी वर्मा, हरिओम लोधी ने शिवम रेस्टोरेंट में दी।
वार्ता के समय लाल बहादुर , डी आर वर्मा, सुरेन्द्र सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।












