कड़ी मशक्कत के बाद 18 घंटे बाद ग्रामीणों को गन्ने के खेत के बीच मिला बालिका का क्षत विक्षत शव

  • शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे ग्रामीणों को तलाशी के दौरान गन्ने के खेत में मिला बालिका का क्षत विक्षत शव
  • मुर्तिहा कोतवाल सुबोध कुमार ने क्षेत्रीय संभ्रांत ग्रामीणों के सहयोग से शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया
  • बृहस्पतिवार की देर शाम दादी की गोद में खेल रही बालिका को उठा ले गया था तेंदुआ
  • तेंदुए के हमले की घटना के बाद देर से पहुंची वन टीम के खिलाफ देर रात फूटा था ग्रामीणों महिलाओ का गुस्सा
  • शुक्रवार को  तेंदुए को पकड़े जाने के लिए घटनास्थल पर वन टीम द्वारा लगाया गया पिजड़ा और ट्रैप कैमरा

मोतीपुर/बहराइच l कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरी मलमला के मजरा गोलहना गांव में तेंदुए ने बृहस्पतिवार की देर शाम एक बार फिर दस्तक दे दी । तेंदुए ने दिन के लगभग तीन बजे गोलहना गांव निवासी विजय बहादुर की पांच वर्षीय पुत्री प्रिया मौर्या को दादी सुमित्रा की गोद से हमला कर उठा ले गया । घटना उस समय की है जब  खेत में प्रिया के परिवारीजन काम कर रहे थे तभी पांच वर्षीय प्रिया अपने दादी की गोद में खेल रही थी इस दौरान पास के वन टांगिया जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने झपट्टा मार कर प्रिया को अपने जबड़े में दबोचकर पास लगे गन्ने की खेत की तरफ  खींच ले गया।

वन विभाग की टीम ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बालिका की तलाश में जुट गए देर शाम तक बालिका का कुछ भी पता नही लगा । वहीं घटना की सूचना के काफी देर बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुची जिससे वन विभाग के कर्मचारियों पर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए वन कर्मियों से महिलाओं की झड़प भी हो गई थी । शुक्रवार के तड़के सुबह ही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा  पास स्थित गन्ने के खेत में पग चिन्हो और खून की छीटों की निशानदेही पर बालिका के शव के तलाश की जाने लगी l घटना के लगभग 18 घंटे बाद  गन्ने के खेत के बीच  लगे शीशम के पेड़ के समीप बालिका का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ l

सूचना पाकर मौके पर पहुंची मूर्तिहा पुलिस टीम ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया l कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह ने एसडीओ ज्ञान सिंह के साथ मौके पर पहुंच  घटनास्थल का निरीक्षण किया |स्थानीय ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए  डीएफओ के निर्देश पर वन टीम द्वारा घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के उद्देश्य पिजड़ा व ट्रैप कैमरा भी लगाया गया l इस दौरान सुजौली रेंजर प्रमोद श्रीवास्तव, निशानगाढ़ा रेंजर दयाशंकर सिंह, धर्मापुर रेंजर अभय प्रताप सिंह, वन दरोगा इसरार हुसैन, वन दरोगा शरीफ अहमद, भाजपा नेता संजीव गौड़, भाजपा नेता शिवसागर गौतम सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे ।

तेंदुए के लगातार हो रहे आमद के प्रमुख घटनाक्रम

बुधवार की देर रात लगभग 11:00 बजे गांव निवासी श्री राम पुत्र राम गणेश के घर जानवरों के बाड़े में पहुंचा था तेंदुआ l ग्रामीणों के जग जाने से नहीं हुआ कोई हादसा l

लगभग 1 सप्ताह पूर्व गांव निवासी आलम अंसारी की बकरी उठा ले गया था तेंदुआ

बीते कुछ माह पूर्व 15 अगस्त की दोपहर खुशबू पत्नी अलीराज, कलावती पत्नी राजाराम तथा परमानंद पुत्र रमाशंकर सहित तीन ग्रामीणों को बारी-बारी से लगातार हमला कर एक ही दिन तेंदुए ने किया था गंभीर रूप से घायल l

एक ही दिन तेंदुए के दिन लगातार हुए हमले में 3 ग्रामीणों के घायल होने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने घटनास्थल पर पिजड़ा लगा वन टीम ने एक नर तेंदुए को पकड़ने में पाई थी सफलता l स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उसी के साथ ईमानदार तेंदुआ गांव में लगातार कर रही है हमला l

तेंदुए के हमले के बाद तीनो स्थानीय ग्रामीणों को आर्थिक सहायता के साथ मिली थी सोलर लाइट

प्रभारी जी अब तो यशवंत सिंह को मौखिक शिकायत से अवगत कराते हुए खुशबू के पति अली राज ने बताया कि घर पर लगाने के लिए वन विभाग द्वारा सोलर लाइट उपलब्ध कराया गया था जिसमें कुछ खराबी बताकर वापस ले लिया गया जो अभी तक नहीं मिल सका l अली राज ने क्षेत्रीय वन कर्मियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएफओ से सोलर लाइट लगवाए जाने की मांग की l

शुक्रवार की देर शाम उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में डीएफओ यशवंत सिंह, एसडीओ ज्ञान सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव, मूर्तियां कोतवाल सुबोध कुमार सहित संयुक्त टीम ने गांव पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात की l तथा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद का तेंदुए को पकड़े जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही तथा स्थानीय ग्रामीणों से वन टीम का सहयोग किए जाने की अपील की l इस दौरान डीएफओ यशवंत सिंह द्वारा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की तरफ से उपलब्ध कराए जाने वाले ₹10000 की अहेतुक सहायता राशि का चेक भी पीड़ित परिवार को सौंपा गया l उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि वन्यजीवों के हमले में मारे गए लोगों को राजस्व विभाग की तरफ आपदा राहत कोष से दिया जाने वाला आर्थिक मदद की सहयोग राशि का चेक भी विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द ही पीड़ित परिवार को उपलब्ध करा दिया जाएगा |

खबरें और भी हैं...