कांग्रेस और तृणमूल के बाद अशोक तंवर पहुंचे ‘आप’ में

नई दिल्ली/सिरसा : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गये।
सिरसा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके श्री तंवर आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद ‘आप’ में शामिल हुए।
तीन साल पहले श्री तंवर ने कांग्रेस छोड़ी थी। बाद में उन्होंने ‘अपना माेर्चा‘ नाम से पार्टी भी बनाई थी। पिछले साल हुए ऐलनाबाद उपचुनाव में हालांकि उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी अभय चौटाला को समर्थन दिया था। फिर नवंबर में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे।
‘आप’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर श्री तंवर के पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हुए ट्वीट किया गया है,“अब हरियाणा में भी होगी ‘काम की राजनीति‘।”पंजाब विधानसभा चुनाव जीत से उत्साहित ‘आप’ पड़ोसी हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में विस्तार करने की दिशा में है।

खबरें और भी हैं...