कैंसर पीड़ित दलित महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, सैकड़ों महिलाओं ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने का किया घेराव

Lucknow : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर शनिवार को सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि एक गरीब दलित कैंसर पीड़ित महिला की कीमती जमीन पर कथित तौर पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। महिलाओं का आरोप है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन अब तक उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उनका कहना है कि पुलिस प्रभावशाली लोगों के दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई करने से बच रही है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कैंसर पीड़ित महिला की जमीन पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि दबंग जबरन महिला की कीमती जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता की शिकायत पर जल्द मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha