संदिग्ध अवस्था रेलवे ट्रैक पर घूमती मिली गर्भवती को एंबलेंस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पुलिस के सुपुर्द किया

भास्कर समाचार सेवा

मथुरा। परखम रेलवे ट्रैक के समीप एक गर्भवती युवती संदिग्ध अवस्था में घूमती ग्रामीणों को मिली। आपात कालीन सेवा एंबुलेंस कर्मियों की मदद से युवती को फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवती की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एस एन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां युवती ने बच्ची को जन्म दिया, जन्म के कुछ समय बाद बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद युवती को फरह पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस युवती के परिजनों की तलाश में। जुटी है।

फरह चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक १२ अप्रैल को एक 28 वर्षीय गर्भवती युवती संदिग्ध अवस्था में परखम रेलवे ट्रेक पा घूम रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आपात सेवा एंबुलेंस को दी। 102 एंबुलेंस कर्मी उसे लेकर फरह स्वास्थ्य आए। युवती गर्भवती थी, वह कुछ बताने में असमर्थ थी, प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल से आगरा एस एन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जन्म के कुछ समय उपरांत बच्ची की मौत हो गई। शनिवार को चिकित्सकों ने युवती को फरह थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस युवती के परिजनों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष राजकमल का कहना है कि एक युवती को चिकित्सकों ने थाने भेजा था, उसे अपना घर आश्रम भेज दिया है। युवती के परिजनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

एक गर्भवती युवती संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक पर घूमने की सूचना एंबुलेंस कर्मियों को मिली थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे, उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया था। आगरा के एस एन अस्पताल में उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की मौत हो गई है। युवती को फरह पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

चिकित्सा अधीक्षक फरह।

खबरें और भी हैं...