दन्नाहार पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को पकड़ा


– तीन माह पूर्व की गई बाइक चोरी में चल रहा था फरार


मैनपुरी- दन्नाहार थाना इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेई के कुशल नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। आरोपी के खिलाफ 24 जुलाई को बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।


दन्नाहार थाना इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नगला लायक निवासी सुखेंद्र उर्फ छोटे पुत्र रामवीर ने 24 जुलाई को अपनी बाइक चोरी होने की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जांच की तो बाइक चोरी के मामले में थाना क्षेत्र के ही ग्राम उझैया निवासी अजीत पुत्र वीरेंद्र सिंह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन वह घर से भाग निकला। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। मुखविर की सूचना मिलने उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह ने आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की गई। थाने लाकर उससे पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...