अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में की प्रेस वार्ता, बोले- गांवो में लगाए जायेंगे CCTV कैमरे

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को दोहराया। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘भाजपा के संकल्प पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। प्रदेश के विकास के लिए संकल्प पत्र बनाया गया है। सरकार ने नारी सुरक्षा, स्वावलंबन पर काम किया। भाजपा सरकार फिर से महिला विकास पर काम करेगी। यूपी में अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा’।

अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। BJP सरकार प्रदेशभर में पिंक बूथ बनाएगी। गांवों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महिला शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। भाजपा सरकार बनी तो होली-दिवाली पर 2 गैस सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे। साथ ही बुजुर्ग महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन फ्री रहेगा’।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

53 + = 60
Powered by MathCaptcha