एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराए जाने को लेकर भाजपा नेताओं ने क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं से अपील
ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए नांगल सोती मंडल के तिसोतरा, गढ.वाला, नांगल सोती आदि गांवों का दौरा कर मतदाताओं से संपर्क किया। पूर्व सांसद और ब्लाक प्रमुख ने बताया कि होने वाले एमएलसी चुनाव को भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को एकजुट होकर पूरी तन्मयता के साथ अपने प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए जुट जाना है। किसी भी स्थिति में लापरवाही नहीं करनी है। इसके लिए प्रत्येक 20 वोटर पर एक कार्यकर्ता नियुक्त किया गया। इसके साथ साथ प्रत्येक कार्यकर्ता के अलावा एक सहायक भी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह, ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह, मंडल अध्यक्ष आर्य वीरेंद्र कुमार शर्मा, भूपेंद्र राजपूत, संदीप कुमार एवं सभी बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...