
खेतों पर बने टयूबवेल पर किसान की रात में हत्या
एसपी ने हत्यारों की तलाश में टीम गठित कर पकडने के दिये निर्देश
एंकर-औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालीपुर में बीती रात अपने ट्यूबवेल पर सो रहे एक किसान किरन यादव की अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस अधीक्षक ने हत्यारों की तलाश में टीमें बनाकर जल्द पकडने के निर्देश दियें। पुलिस के मुताबिक किसान गांँव के बाहर खेतों पर बने अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे।

तभी रात के समय अज्ञात लोगों ने उनके सिर में किसी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम बताया कि हत्यारों की तलाश में टीमें लगा दी गई है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जायेगा।












