
औरैया-अछल्दा थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर किस्म के अपराधी को अवैध असलहा व कारतूस सहित धर दबोचा! पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना अछल्दा के उप निरीक्षक संदीप अपने हमराहियों के साथ अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत चेकिंग कर रहे थे तभी नगरिया तिराहे के पास मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास फफूंद रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है! पुलिस जैसे ही वहाँ पहुंची तो पुलिस को देखकर भागने लगा!
पुलिस फोर्स ने कार्यवाई करते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया! पकड़े गए दीपू उर्फ शैलेंद्र राजपूत पुत्र कुंवर सिंह निवासी हरसहाय का पुरवा थाना अजीतमल जनपद औरैया की जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर देसी तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए! पुलिस ने बताया कि दीपू एक शातिर किस्म का अपराधी है जो लूट , अवैध शराब की बिक्री, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थों की बिक्री में औरैया इटावा उन्नाव कन्नौज कानपुर देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गैंगेस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, के अंतर्गत एक दर्जन के लगभग मामले दर्ज हैं! पकड़े गए अभियुक्त दीपू उर्फ शैलेंद्र राजपूत को आर्म एक्ट सहित कई धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया!











