हरबिलास बाल चिकित्सालय के स्वर्ण जयंती सप्ताह में ऑटिज्म शिविर आयोजित

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने स्थित प्रसिद्ध हरबिलास बाल एवं महिला चिकित्सालय के स्वर्ण जयंती समारोह सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को ऑटिज्म और श्रवण शक्ति जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में द होप लर्निंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु कुमार ने 40 से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग की। उन्होंने न्यूरो डाइवर्स बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाज से अर्ली इंटरवेंशन की मुहिम चलाने का आह्वान किया।

अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी कमला शंकर मिश्रा ने बताया कि चंद्रभान गुप्त जी द्वारा 14 जुलाई 1976 को स्थापित इस चिकित्सालय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस पूरे सप्ताह निःशुल्क शिविर लगाए जा रहे हैं। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेरम्भ अग्निहोत्री ने अस्पताल के सेवा भाव और उतार-चढ़ाव भरे 50 वर्षों के सफर की सराहना की। उन्होंने घोषणा की कि अस्पताल में जल्द ही ऑटिज्म क्लीनिक (सीडीसी), एडवांस्ड हियरिंग स्क्रीनिंग क्लीनिक और एलर्जी अस्थमा क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी। वर्तमान में यहां न्यूनतम दरों पर इलाज के साथ-साथ सफल स्पैरो वेट्री क्लीनिक और डाइटिशियन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment