आज़मगढ़ : सैकड़ों लोगों ने निकाली संविधान बचाओ रैली

 वरुण सिंह 

मुहम्मदपुर/आज़मगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन के तत्वाधान में संविधान बचाओ रैली निकाली गई । रैली फूलपुर, सरायमीर, संजरपुर, बनगांव, हरिहाँ, निजामाबाद ,मोहिद्दीनपुर, से मुहम्मदपुर तथा  देवगांव ,लालगंज ,ठेकमा, गंभीरपुर होते हुए हमारा गाँव पहुंची ।
केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप गौतम ने नगरैया में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने 26 नवंबर 1949 को संविधान लिख कर पूरा किया। संविधान की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है इसके लिए हम यह जागरूकता रैली निकाल रहे हैं। रैली में लोग जय भीम व संविधान निर्माता कौन बाबा साहब – बाबा साहब आदि के नारे लगा रहे थे ।
जुलूस में केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रामनिवास गौतम आजमगढ़ जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह, निजामाबाद तहसील अध्यक्ष कुलदीप राव, उपाध्यक्ष अशोक बौद्ध ,तहसील मीडिया प्रभारी मनोज कुमार बौद्ध , लालगंज तहसील अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम,दिनेश बौद्ध, निशांत गौतम, नीतीश गौतम, आशीष कुमार, मुन्ना चौहान प्रधान ,राम दुलारे ,छोटेलाल प्रधान ,घनश्याम आदि लोग रहे ।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha